मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दिया जनहित में कार्य करने का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दिया जनहित में कार्य करने का संदेश

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें जनहित एवं राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए अधिकारियों को समर्पित भाव से काम करना होगा।राज्यपाल ने अधिकारियों को जमीनी हकीकत से जुड़े रहने की सलाह देते हुए कहा कि नियमित क्षेत्र भ्रमण करें और आम लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक सेवा में किसी व्यक्ति की पहचान उसके कार्य और व्यवहार से बनती है, इसलिए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ काम करना बेहद जरूरी है।उन्होंने अधिकारियों को हर परिस्थिति में सजग और तत्पर रहकर समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें