मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

हाथियों की आवाजाही से टाटानगर रेलखंड प्रभावित, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथियों की आवाजाही से टाटानगर रेलखंड प्रभावित, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत टाटानगर से जुड़ी रेल सेवाएं एक बार फिर प्रभावित हुई हैं। बुधवार को रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 और 19 दिसंबर 2025 को टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा रेलखंड में चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।रद्द की गई ट्रेनों में राउरकेला–टाटानगर मेमू, चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर मेमू, रांची–झारसुगुड़ा–रांची मेमू, राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू तथा बरामपुड़ा–बिसरा–बरामपुड़ा पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें 18 और 19 दिसंबर को नहीं चलेंगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार नक्सन–राउरकेला, चक्रधरपुर–राउरकेला और राउरकेला–झारसुगुड़ा रेलखंड में हाथियों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में जोखिम बढ़ गया है। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव और यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।रेल प्रशासन ने टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन आने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें