मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, पहुंचे विधायक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, पहुंचे विधायक

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर स्टेशन के चाईबासा स्टैंड के समीप शनिवार को ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर एक बुजुर्ग शिक्षक और उनके परिजनाें से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा। मामले को लेकर कुछ देर के लिए वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पोटका विधायक संजीव सरदार स्वयं मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार, कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा के साथ बारीडीह स्थित विजया गार्डन की ओर जा रहे थे। उनके चाचा शिक्षक हैं और जनगणना कार्य के सिलसिले में दूसरे प्रखंड में ड्यूटी पर जाने वाले थे। बताया गया कि उम्र और स्वास्थ्य कारणों से वे स्वयं वाहन चलाने में असमर्थ थे, इसलिए चंदन उन्हें लेकर जा रहे थे।चंदन सरदार का आरोप है कि टाटानगर स्टेशन के पास चल रही ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने उनकी बाइक रोक ली। उनका कहना है कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात की फोटो कॉपी भी दिखाई, इसके बावजूद उन्हें जाने नहीं दिया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने चालान के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की।घटना से परेशान होकर चंदन सरदार ने तत्काल विधायक संजीव सरदार को फोन कर मामले की जानकारी दी। विधायक ने फोन पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक खुद मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचकर विधायक ने ट्रैफिक थाना प्रभारी और डीएसपी ट्रैफिक को बुलाया और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन आम लोगों को बेवजह परेशान करना या उनसे अवैध वसूली करना गलत है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।कुछ देर बाद डीएसपी ट्रैफिक नीरज पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से जानकारी ली और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें