मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन साल के मासूम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बर्मामाइंस स्थित स्टार टॉकीज के पास रहने वाला आरुष (03) अपनी मां के साथ बड़े भाई को लेने के लिए बाहर गया था। वह अपनी मां के साथ वहीं खड़ा होकर भाई का इंतजार कर रहा था।इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ वह टुइलाडुंगरी, गोलमुरी निवासी जसप्रीत सिंह चला रहा था। वह अपने पिता परमजीत सिंह की कार लेकर जा रहा था, तभी बच्चा अचानक कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना का पूरा दृश्य पास की एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें