मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगरेप मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गैंगरेप मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर शनिवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व छापेमारी अभियान के जरिए सभी आरोपियों को दबोच लिया गया।एसडीपीओ ने बताया कि झींकपानी थाना कांड संख्या 16/2026 दिनांक 6 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 70(1), 127(2), 332(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था।पीड़िता ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया था कि अप्रैल माह में जब वह अपने घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव के तीन युवक उसके घर में घुस आए।आरोपितों ने घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।घटना सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और एसडीपीओ बहामन टूटी ने किया। पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी शाखा की भी सहायता ली गई, जिससे आरोपितों की गतिविधियों का पता लगाया जा सका।पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान डूगुद बुड़ीउली उर्फ कोंदा, सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप के रूप में हुई है। तीनों आरोपितों कुदापी मटकमहातू गांव, थाना झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपितों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इस पूरे अभियान में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, महबा मिंज सहित झींकपानी थाना के कई पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें