मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी की दो घटनाओं में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरी की दो घटनाओं में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में लगातार हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने ह्यूमपाइप इलाके में तीन दिनों के भीतर एक गैरेज और एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाया था। दोनों मामलों में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने ह्यूमपाइप इंद्रानगर के रहने वाले गुर्जर भुइयां, गौरव भुइयां उर्फ चोटी भुइयां, घोल्टू भुइयां, सोनू भुइयां और गणेश भुइयां को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।शनिवार को डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपित पुराने अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी, लूट, गृहभेदन तथा गाड़ियों के तार काटने जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपित पूर्व में जेल जा चुके हैं और दो-तीन माह पहले ही छूटने के बाद फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।उन्‍होंने बताया कि गिरोह सुनसान जगहों और बंद प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें