मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

रांची। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोमवार को उस समय प्रकाश में आई जब घर मालिक वापस लौटे।

पीड़ित मनोज कुमार गुप्ता चतरा सिविल कोर्ट में कार्यरत हैं। उन्होंने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि घटना के समय वे चतरा में थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया।

घर लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने गोदरेज, अटैची, पूजा की अलमारी और दीवान का लॉकर तोड़कर सामान खंगाल लिया।

पीड़ित के अनुसार, घर से करीब 16 से 18 हजार रुपये नकद, सोने का कान का सेट, चांदी का गले का सेट, तीन जोड़ी बिछिया, महंगी साड़ियां, अन्य कपड़े तथा एक इंडक्शन चूल्हा चोरी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुखदेवनगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें