मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

धतकीडीह में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धतकीडीह में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में मंगलवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। एक ही रात अलग-अलग स्थानों पर दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए।पहली घटना धतकीडीह बीएच एरिया रोड नंबर-2 की है, जहां अरशद हुसैन अपने परिवार के साथ डॉक्टर के पास इलाज के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने फायदा उठाते हुए ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारियों को खंगाल दिया। चोर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। देर शाम जब परिवार घर लौटा तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में मंगलवार देर रात अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।दूसरी चोरी की घटना भी धतकीडीह इलाके में ही सामने आई, जहां एक अन्य बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि इस मामले में नुकसान का पूरा आकलन अभी किया जा रहा है, लेकिन चोरों के एक ही रात दो वारदात को अंजाम देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।दोनों मामलों की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें