मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

ताला काटकर चोरी, नगदी और सामान ले उड़े चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ताला काटकर चोरी, नगदी और सामान ले उड़े चोर

पूर्वी सिंहभूम। मानगो डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार में गुरुवार रात चोरों ने एक राशन दुकान को निशाना बनाते हुए ताला और कुंडी काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकद रुपये और घरेलू उपयोग के सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चावल बाजार के प्रवेश पथ पर स्थित विकास गुप्ता की राशन दुकान में देर रात चोरों ने कटर की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी काट दी। शुक्रवार सुबह जब विकास गुप्ता अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है, दुकान के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और गल्ले में रखे रुपये गायब हैं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वे रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। महाजन को देने के लिए उन्होंने गल्ले में करीब 20 हजार रुपये रखे थे, जिसे चोर लेकर फरार हो गए। इसके अलावा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य का घरेलू उपयोगी सामान भी चोरी कर लिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को चोरी की सूचना देते हुए बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताई। विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और अवैध नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें