मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

टाटा स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित धराए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटा स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित धराए

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील प्लांट परिसर में मंगलवार रात चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते विफल कर दिया।टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है किआरोपित कंपनी के कीमती सामान की चोरी की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। प्लांट परिसर में नियमित निगरानी और गश्ती के दौरान सिक्योरिटी टीम की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।पकड़े गए आरोपित की पहचान जुगसलाई निवासी मो. चांद, मो. बाबू और मो. शहबाज के रूप में हुई है। सुरक्षा अधिकारियों ने तीनों से पूछताछ की, जिसके बाद मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई।बुधवार को टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्लांट परिसर की सुरक्षा को लेकर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा टीम की सक्रियता के कारण कंपनी की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश विफल हो गई।घटना के बाद तीनोंआरोपितों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की प्रक्रिया के तहत आरोपितों को बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें