मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की आंतरिक कलह, जेबा खान के निष्कासन से गहराया संकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की आंतरिक कलह, जेबा खान के निष्कासन से गहराया संकट

पूर्वी सिंहभूम। मानगो नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी राजनीति खुलकर सामने आने लगी है। चुनावी माहौल में जहां अन्य दल अपनी रणनीति को धार देने में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस इस वक्त गंभीर संगठनात्मक उलझन से गुजर रही है। पार्टी की प्रदेश सचिव और मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान को छह वर्षों तक निष्कासित किए जाने के बाद यह सियासी टकराव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।कांग्रेस ने मानगो नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बावजूद जेबा खान के चुनावी मैदान में डटे रहने को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना। तमाम कोशिशों के बाद भी जब जेबा खान ने नाम वापस नहीं लिया, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें अगले आदेश तक पार्टी से निलंबित कर दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत अन्य नेताओं ने प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई की पुष्टि की और कहा कि पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर काम करना किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।हालांकि इस फैसले ने कांग्रेस के भीतर भूचाल ला दिया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने खुले मंच से जेबा खान के समर्थन में बयान दिए और उनके पक्ष में नारेबाजी भी की। इससे कांग्रेस के भीतर दो स्पष्ट गुट उभर आए हैं—एक जो संगठन के फैसले के साथ खड़ा है और दूसरा जो जेबा खान को जनाधार वाली और स्वीकार्य उम्मीदवार मान रहा है। यह टकराव केवल उम्मीदवार चयन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि स्थानीय नेतृत्व, प्रभाव और भविष्य की राजनीति से भी जुड़ गया है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेबा खान का निष्कासन कांग्रेस के लिए डैमेज कंट्रोल की बजाय नुकसानदेह साबित हो सकता है। खासकर तब, जब नगर निकाय चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़ा जा रहा है। ऐसे में आंतरिक कलह विपक्ष को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका दे रही है।मानगो का यह चुनाव अब सिर्फ स्थानीय विकास का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि कांग्रेस की संगठनात्मक एकजुटता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की बड़ी परीक्षा बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें