मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

अंचलाधिकारी की गाड़ी में टेलर ने मारी टक्कर, दो सीओ जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंचलाधिकारी की गाड़ी में टेलर ने मारी टक्कर, दो सीओ जख्मी

पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार के अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी में सोमवार को एक टेलर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन में बैठे नौडीहा बाजार और पिपरा के सीओ क्रमशः संजय कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह और चालक रवींद्र कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दोपहर साढ़े 12 बजे बेहतर इलाज के लिएएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों अंचल अधिकारी मेदिनीनगर में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे थे। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी में नेशनल हाईवे 98 फोरलेन सड़क पर बिरसा मुंडा चौक के समीप हुई।घटना के बाद छतरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकारी वाहन और टेलर को थाना ले गई है।जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया।नौडीहा सीओ संजय कुमार सिंह के सर पर गंभीर चोटें लगी है जबकि पिपरा सीओ जितेंद्र कुमार सिंह का बायां हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और अंदरूनी चोटे लगी है जबकि चालक रवींद्र को भी शरीर के जगहों पर चोटें लगी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीओ की सरकारी वाहन सायरन बजाते हुए मसीहानी में फोरलेन सड़क पर दूसरी (दाहिनी) लेन से होकर जा रही थी, इसी दौरान सामने से टेलर का चालक मोबाइल से बात करते हुए आया और सीओ की गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों अधिकारी बाल बाल बच गए, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।सीओ की गाड़ी की दुर्घटना की सूचना पाकर डीएसपी अवध कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।इधर सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता अस्पताल पहुंच कर घायल दोनों सीओ का हालचाल पूछा और उनकी इलाज में मदद की

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें