मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, हिरासत में 150 से अधिक युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, हिरासत में 150 से अधिक युवक

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद सिपाही परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए अधिकांश युवक उत्पाद सिपाही परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी थे। ये सभी एक स्थान पर इकट्ठा होकर कथित रूप से प्रश्नपत्र लीक होने की चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल सभी युवकों को तमाड़ थाने में रखा गया है और थाने के मुख्य द्वार को बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जा सकता है और कुछ मामलों में असली उम्मीदवारों की जगह डुप्लीकेट परीक्षार्थियों को बैठाने की योजना बनाई जा रही थी।हालांकि, अब तक की जांच में पेपर लीक की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि संदेह के आधार पर युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें