मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं से संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुएं से संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिहभूम। जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के चाढ़री गांव के पास शनिवार को खेतों के बीच स्थित एक कुएं से 56 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद िकया गया है। मृतक की पहचान कासपानी गांव निवासी भागवत सोरेन उर्फ हाथीराम के रूप में की गई है, जो बीते कई दिनों से लापता थे।सूचना मिलने के बाद गालूडीह थाना के एसआई बिरसा तिर्की, संजय मिंज और मिथिलेश कुमार मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।परिजनों ने बताया कि भागवत सोरेन हाईवे किनारे ढाबा चलाते थे और साथ ही खेती-बाड़ी का भी काम करते थे। वह 6 जनवरी 2025 से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को गालूडीह थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।परिवार के अनुसार भागवत सोरेन की तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी और उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें