मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर के कॉलेज में छात्र लाया देसी कट्टा और कारतूस, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर के कॉलेज में छात्र लाया देसी कट्टा और कारतूस, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई शुरू

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के परसुडीह स्थित एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्रों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में एक छात्र द्वारा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लाने तथा उसे कक्षा में सहपाठियों को दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच कर संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना 19 जून की है। विज्ञान संकाय का एक छात्र अपने बैग में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर कॉलेज पहुंचा था। कक्षा के दौरान उसने अपने कुछ साथियों को हथियार दिखाया। इसी दौरान एक छात्र ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद प्रारंभिक स्तर पर कॉलेज प्रशासन ने घटना से अनभिज्ञता जताई थी। हालांकि वीडियो की जांच और उसमें दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहे छात्र उसी कॉलेज के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी हैं।कॉलेज के प्राचार्य एस.सी. महतो ने गुरुवार को बताया कि पूछताछ के दौरान संबंधित छात्र ने स्वीकार किया कि वह हथियार और कारतूस कॉलेज लेकर आया था। छात्र ने बताया कि उसके क्षेत्र के एक परिचित ने उसे देसी कट्टा और कारतूस उपलब्ध कराया था।प्राचार्य के अनुसार, हाल के दिनों में छात्रों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटनाओं के बाद छात्र अपने सहपाठियों के बीच दबदबा बनाने और प्रभाव दिखाने के उद्देश्य से हथियार लेकर कॉलेज आया था। जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो में दिखाई देने वाले तीनों छात्र 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी हैं।कॉलेज प्रबंधन ने घटना को सुरक्षा और अनुशासन के लिए गंभीर खतरा मानते हुए संबंधित छात्रों को निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, निगरानी बढ़ाने और अनुशासनात्मक नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है।घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई है। उन्होंने मामले की गहन जांच कर छात्र को हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल कॉलेज प्रशासन मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें