मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों : आदित्य साहू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों : आदित्य साहू

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से संवैधानिक प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं किए जाने,राष्ट्रपति को अपमानित किए जाने की कड़ी निंदा की है।साहू ने शनिवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है,जनजाति समाज के गौरव और प्रतिष्ठा का अपमान है। जनजाति संस्कृति और परंपरा का अपमान है।उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मर्यादाओं को छिन्न भिन्न कर दिया। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा व्यवहार कभी नहीं हुआ। ऐसा लगता है जैसे ममता बनर्जी ने मानसिक संतुलन खो दिया है।साहू ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह भी है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो खुद को आदिवासी समाज का अगुवा मानते हैं एक संथाल समाज की बेटी के अपमान पर मौन साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड का जनजाति समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें