मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, आरोपित फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, आरोपित फरार

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंजो गांव निवासी पवन सिंह ने बुधवार की देर रात अपने पिता राजकुमार सिंह (65) की हत्या कुदाल से मारकर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित घर से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को थाना प्रभारी प्रभात दास के नेतृत्व में पुलिस की मृतक के घर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन आरंभ कर दी है, वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शिंजो पंचायत निवासी राजकुमार सिंह ने बुधवार रात अपने पुत्र चंदन सिंह को किसी बात पर हल्की डांट-फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर चंदन सिंह ने घर में रखे कुदाल से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित घर से फरार हो गया। वहीं परिजनों के अनुसार, आरोपित चंदन सिंह मानसिक रूप से बीमार था और हाल ही में उसका इलाज रांची से कराकर घर लाया गया था।बताया गया कि वह छोटी-छोटी बातों पर भी उग्र हो जाता था। संभावना जताई जा रही है कि मानसिक स्थिति खराब रहने के कारण ही युवक ने घटना को अंजाम दिया होगा। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें