मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

फर्नीचर गोदाम में आग लगी, लाखों का सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्नीचर गोदाम में आग लगी, लाखों का सामान जलकर राख

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा के अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह गोदाम करमा के रहने वाले जफीर अंसारी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे एक शॉर्ट सर्किट होने जैसा कुछ सुनाई पड़ा और तेज रोशनी हुई। लोगों ने उठकर देखा तो पाया कि जफीर अंसारी के गोदाम में आग लग लगी थी। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना जफीर अंसारी को दी। जफीर अंसारी बीती रात एक शादी समारोह में शरीक होने बरही गए हुए थे। सूचना मिलते ही वह वहां से करमा पहुंचे। इस बीच स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। जिसके बाद मौके पर दो दमकल वाहन पहुंच गए। हालांकि गोदाम में रखे फर्नीचर में लगी आग के कारण दमकल को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 घंटे में आग पर काबू हो सका। गोदाम के मालिक जफीर अंसारी ने बताया कि उनके गोदाम में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा लोहे का अलमीरा, फ्रिज, कूलर सहित कई महंगे फर्नीचर रखे हुए थे, जो जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि इस अगजनी में उन्हें 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।इधर स्थानीय मुखिया पति अनिल यादव ने बताया कि जहां पर जफीर अंसारी का मकान बना है, उसके ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित सूचना दी गई और उस तार को मकान के बगल से शिफ्ट करने को कहा गया। बावजूद इसके बिजली विभाग ने कोई भी पहल नहीं की जिसका खामियाजा आज जफीर अंसारी को भुगतना पड़ा। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि हाई टेंशन तार पहले से ही वहां से गुजरा है, जबकि मकान का निर्माण बाद में किया गया है।उल्लेखनीय है कि कोडरमा जिले में कई जगह पर इस प्रकार से हाई टेंशन तार गुजरने वाले स्थान पर लोग बिना किसी डर के मकान व दुकान का निर्माण कर लेते हैं। इस वजह से लोगों को भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें