मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में 11 जनवरी को मनाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती, कैलेंडर का होगा विमोचन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में 11 जनवरी को मनाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती, कैलेंडर का होगा विमोचन

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती 11 जनवरी को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने शनिवार को दी।सुबोध कुमार लकड़ा ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें समर्पित एक विशेष कैलेंडर का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार से यह मांग की जाएगी कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती को ‘साहूकार महाजनी प्रथा विरोधी दिवस’ के रूप में घोषित कर मनाया जाए, ताकि उनके सामाजिक संघर्ष और आदिवासी हितों के लिए किए गए योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।सुबोध कुमार लकड़ा ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की और प्रभारी अनथन लकड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने सभी आंदोलनकारियों, समर्थकों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें