मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

टाटा स्टील 25 किमी कोलकाता मैराथन में शंकर साबू ने रचा इतिहास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटा स्टील 25 किमी कोलकाता मैराथन में शंकर साबू ने रचा इतिहास

खूंटी। टाटा स्टील की ओर से कोलकाता में रविवार को आयोजित प्रतिष्ठित 25 किलोमीटर मैराथन में देश भर से करीब 23 हजार धावकों ने भाग लिया। इस मैराथन में मुरहू निवासी शंकर साबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर न सिर्फ अपने क्षेत्र, बल्कि पूरे खूंटी जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में उनके साथ बेंगलुरु निवासी समीर गुप्ता और उनकी पत्नी पल्लवी भी शामिल रहीं, जिन्होंने मैराथन पूरी कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।उल्लेखनीय है कि शंकर साबू, मुरहू निवासी स्व संवार मल साबू के सुपुत्र हैं। समीर गुप्ता उनके बचपन के मित्र हैं। दोनों मित्र अब तक भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित कई मैराथनों में भाग ले चुके हैं। इससे पूर्व हैदराबाद में दोनों ने 45 किलोमीटर की मैराथन भी पूरी की थी। कोलकाता की इस मैराथन के साथ ही दोनों दोस्तों ने अपने जीवन की 50वीं मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।शंकर साबू खेल और फिटनेस के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। शंकर साबू सोमवार को रांची से साइकिल चलाकर लगभग 60 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मुरहू पहुंचे।इस सफलता पर स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने धावकों को हार्दिक बधाई दी है। शंकर साबू के बड़े भाई अरुण कुमार साबू ने भी दोनों मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें