मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

अमन साहू गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमन साहू गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

बोकारो। बोकारो पुलिस ने को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्रवाई नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से की गई।पुलिस के अनुसार, अमन साहू, राहुल दुबे और मयंक सिंह गिरोह का नाम सामने आ रहा था, जो प्रकाश शुक्ला के माध्यम से बोकारो के व्यवसायियों और ठेकेदारों से मोबाइल फोन के जरिए रंगदारी की मांग कर रहे थे।इस मामले में बालीडीह थाना और बीएस सिटी थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया।तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जैनेन्द्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं।पुलिस ने इनके पास से 01 देसी कट्टा, 01 पिस्टल (7.65 एमएम), 10 जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन, 02 चाकू, 8 मोबाइल फोन, 01 स्कूटी, 02 एटीएम कार्ड और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन का इस्तेमाल रंगदारी मांगने में किया जा रहा था।पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपित प्रिंस कुमार गुप्ता ने हथियार बरामदगी के समय पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें वह खुद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में जिले के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने कहा कि आगे भी संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें