मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

पति, सास सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दूसरी पत्नी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पति, सास सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दूसरी पत्नी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली हेमलता वर्मा ने अपने पति कुणाल वर्मा, सास रंजीता वर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ साजिश रचकर धोखे से शादी करायी गई, जबकि पति पहले से विवाहित था। इसके अलावा दहेज की मांग, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गहने छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।हेमलता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में आरोपित पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और कुणाल वर्मा को नोवामुंडी माइंस में सुपरवाइजर बताते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा। परिवार को यह भरोसा दिलाया गया किशादी के बाद उनकी बेटी सुखी जीवन बिताएगी।इसके बाद 2 दिसंबर 2024 को सोनारी स्थित आवास में दोनों की शादी करायी गई। पीड़िता के अनुसार शादी में लड़की पक्ष द्वारा दो लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के जेवरात तथा अन्य सामान दिए गए थे।शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके परिवार वालों का व्यवहार बदल गया। पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाने लगा।विरोध करने पर गर्भावस्था के दौरान मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और गहने भी छीन लिए गए। बाद में सामाजिक समझौते के दौरान लड़की पक्ष की ओर से एक लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्हें दोबारा ससुराल ले जाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में तंत्र-मंत्र के नाम पर जल, बेलपत्र, भभूत और एक्सपायर्ड दवाइयां जबरन पिलाई जाती थीं।हेमलता का कहना है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कुणाल वर्मा पहले से विवाहित है और उसकी पहली पत्नी अंजनी सिंह तथा एक बच्चा भी है। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि अब उसी महिला के साथ मिलकर रहना होगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष ने कई बार उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की।उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को आरोपित पक्ष के लोग सोनारी स्थित मायके पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब उनकी जान बच सकी। घटना के बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया।पीड़िता ने सोनारी थाना पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जानलेवा हमला और साजिश रचकर शादी कराने के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें