मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

महिला से सोने की चेन की छिनतई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला से सोने की चेन की छिनतई

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार की सुबह पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता अनिता चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह काशीडीह लाइन नंबर दस स्थित अपने घर से सुबह घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटा मारकर छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह शोर भी नहीं मचा सकीं और दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि छीनी गई चेन का वजन लगभग एक तोला है। वारदात के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले से रेकी की हो सकती है।साकची थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें