मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने 16 किलो गांजा के साथ दो आरोपित को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने 16 किलो गांजा के साथ दो आरोपित को किया गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत की गई कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।शुक्रवार को आरपीएफ पदाधिकारी राकेश महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र अंतर्गत भीतहा थाना के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के रूपरा रोड स्टेशन से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से टाटानगर पहुंचे थे। यहां से उन्हें पटना होते हुए बेतिया ले जाकर आपूर्ति करनी थी।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुटी के निर्देश पर गुरुवार रात आरपीएफ उड़नदस्ता दल की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इस मामले में दोनोंआरोपितों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए अग्रिम प्रक्रिया में लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसकी जड़ें कहां तक फैली हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें