मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मुरी एवं आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची की संयुक्त चेकिंग में ट्रेन संख्या 13352 एक्सप्रेस (अल्लेप्पी-धनबाद) के सामान्य कोच से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। संदिग्ध अवस्था में बैठे व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अरमान अंसारी (32 वर्ष) के रूप में हुई।आरपीएफ पोस्ट मुरी से उपनिरीक्षक पवन कुमार ने बुधवार को बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर मुरी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 पर अभियान चलाया गया। उन्हाेंने बताया कि सामान्य कोच की जांच के दौरान एक व्यक्ति दो बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा पाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद अरमान अंसारी (32) बताया।इस संबंध में सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ, रांची को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें दोनों बैग से गांजा जैसे पदार्थ के कुल पांच पैकेट, एक मोबाइल फोन तथा एक सामान्य श्रेणी का रेलवे टिकट बरामद किया गया।बरामद पदार्थ की जांच डीडी किट से करने पर गांजा पाया गया। आगे की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उक्त गांजा ओडिशा के रायगढ़ासे लाया गया था तथा इसे अवैध रूप से झारखंड ले जाकर बेचने की योजना थी। इसके बाद तस्कर और बरामद गांजा को जीआरपी मुरी को सुपुर्द किया गया। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग छह लाख पचास हजार है। इस कार्रवाई में आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची से सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, स्टाफ प्रदीप और वी एल मीणा शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें