मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

आग लगने से आरओ प्लांट जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आग लगने से आरओ प्लांट जलकर खाक

पूर्वी सिंहभूम। शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब एनएच-33 पर डिमना रेजीडेंसी के पास स्थित एक आरओ प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब ग्यारह बजे लगी इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर तक लपटेंऔर धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरओ प्लांट में उस समय कुछ कर्मचारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कर्मचारी गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे, इसी दौरान अचानक चिंगारी भड़क उठी और आग ने प्लांट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आरओ प्लांट में रखे मशीन, पाइप, मोटर, फिल्टर सहित दुकान का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक प्लांट को भारी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें