मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चे के इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बच्चे के इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

पलामू। बच्चे के इलाज के बहाने पलामू के छतरपुर में महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को घटना की पुष्टि की।घटना छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुटुकदाग गांव में हुई। पति के लगातार बाहर रहने के कारण महिला अपने ससुराल नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका बच्चा बीमार रह रहा था। इलाज कराने के लिए हुटुकदाग स्थित संजय कुमार के क्लिनिक में गई थी। संजय कुमार ने बच्चे को सर्दी बताकर भांप देने के बहाने महिला को क्लिनिक से सटे मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद क्लिनिक संचालक संजय कुमार ने धमकी दी। वावजूद पीड़िता ने छतरपुर थाना में शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नौडीहा बाजार के रबदा निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें