मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 23–24 फरवरी को हल्की बारिश के आसार, 26 से मौसम होगा साफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में 23–24 फरवरी को हल्की बारिश के आसार, 26 से मौसम होगा साफ

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 23 फरवरी (मंगलवार) और 24 फरवरी (बुधवार) को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को दक्षिण-पूर्वी एवं आसपास के मध्यवर्ती जिलों में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।विभाग की ओर से बताया गया कि 25 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 26 फरवरी से मौसम साफ होने का अनुमान है।इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में रिकॉर्ड किया गया।रविवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद कुछ समय के लिए आंशिक बादल छाए, लेकिन बाद में आसमान पूरी तरह साफ हो गया। दोपहर में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस की गई।रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 17.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 13.2 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.2 डिग्री और न्यूनतम 16.1 डिग्री चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें