मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

दो ट्रैकमैन की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना, यूनियन करेगी सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो ट्रैकमैन की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना, यूनियन करेगी सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम, चक्रधरपुर। आरकेएसएन–एमएमवी रेलखंड पर गश्ती के दौरान दो ट्रैकमैनों की सतर्कता से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। घटना 5 दिसंबर की रात की है, जब किमी 287 से 291 के बीच नियमित ठंड मौसम गश्ती के तहत ट्रैकमैन बन बिहारी महतो (टीएम-IV) और हरियाल हेम्ब्रम (टीएम-IV) ड्यूटी पर थे।रात करीब 2:10 बजे किमी 289/12–14 पर पहुंचने पर उन्होंने डाउन लाइन पर पटरी टूटने (वेल्ड फेल्योर) का पता लगाया। स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों कर्मचारियों ने तत्काल रेलवे सुरक्षा प्रक्रिया के तहत कदम उठाते हुए ट्रैक को सुरक्षित किया। इसी दौरान उसी दिशा से आ रही एक मालगाड़ी को उन्होंने समय रहते संकेत देकर रोक लिया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।रेलवे यूनियन ने दोनों कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने निर्णय लिया है कि इन दोनों ट्रैकमैनों को सम्मानित किया जाएगा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने कहा कि कठिन मौसम और रात की चुनौतियों के बीच ट्रैकमैनों की सतर्कता ही रेलवे सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और इनका योगदान सम्मान के योग्य है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें