मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लेवी के लिए राहुल दुबे गैंग ने चलाई गोली, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लेवी के लिए राहुल दुबे गैंग ने चलाई गोली, एक घायल

रामगढ़। रामगढ़ जिले में राहुल दुबे गैंग ने लेवी वसूलने के लिए एक बार फिर गोली चलाई है। पतरातू रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लगी कंपनी को निशाना बनाया गया है। कंपनी के कार्य स्थल पर अपराधियों की ओर से चलाई गई गोली से एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ है। अपराधियों ने वारदात स्थल पर पर्चा भी फेंका है। इस घटना की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि घटनास्थल से अपराधियों की ओर से फेंका गया पर्चा और चलाई गई गोली के खोखे बरामद हुए हैं। घायल व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड के रूप में मौजूद था। उसके पेट में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कंपनी के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भी अपराधियों की ओर से राहुल सिंह के नाम से ही फायरिंग की गई थी। रविवार की रात बाइक पर सवार अपराधियों ने कंपनी के बेस कैंप पर गोलीबारी की। जिसमें सुरक्षा गार्ड घायल हुआ है।मौके पर पहुंचे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानी नगर ओपी प्रभारी मो अख्तर सहित अन्य पुलिसकर्मी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें