मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर सोमवार को एक बार फिर आवाज बुलंद हुई। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने विशाल प्रदर्शन रैली निकाली।यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में कई आंदोलनकारी पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए, जो उनके असंतोष को दर्शाता था।मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिबू काली मैती ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में संकल्प जारी कर चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई आंदोलनकारी सम्मान मिलने से पहले ही इस दुनिया से चले गए, जो अत्यंत दुखद है।मोर्चा के अन्य नेताओं में शामिल विश्वजीत प्रमाणिक, दौल गोविंद नामता, नील माधव प्रधान, आनंत प्रधान, शतनु गोप, इंद्र रवि दास और जगविंदर सिंह ने भी प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी पात्र आंदोलनकारियों को शीघ्र सम्मानित किया जाए।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें