मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जमीन कारोबारी अजय प्रताप की सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय प्रताप रविवार देर रात करीब 11 बजे अपनी स्कॉर्पियो (संख्या जेएच05डीएम-8864) से गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया थाना क्षेत्र में रामचंद्रपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला टायर फट गया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वे वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और यह हादसा हुआ।सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय प्रताप को गाड़ी के अंदर अचेत अवस्था में पाया और तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद वे पूरी रात वाहन के भीतर ही पड़े रहे और गाड़ी की हेडलाइट जलती रही, लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप एमटीसी मॉल के पास हुई बमबारी की घटना में भी अजय प्रताप घायल हुए थे। वे जमीन समेत विभिन्न कारोबार से जुड़े थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। कुछ आपराधिक तत्वों से उनके संबंधों को लेकर भी समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं। इसके अलावा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर पिछले साल हुए विवाद में भी उनका नाम सामने आया था, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना और मौत के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें