मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

पॉलीथीन की बिक्री के खिलाफ नगर परिषद ने की छापेमारी, 24,200 वसूला जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पॉलीथीन की बिक्री के खिलाफ नगर परिषद ने की छापेमारी, 24,200 वसूला जुर्माना

पश्चिमी सिंहभूम। सिंगल यूज पॉलीथीन को लेकर नगर परिषद चाईबासा की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस अभियान में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त करते हुए कुल 24,200 रुपये का दंड वसूला गया।टीम ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कई दुकानों की जांच की और सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त किया।नगर परिषद की ओर से दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि भविष्य में किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी और नगर परिषद चाईबासा के प्रशासक सिद्धांत कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और जीव-जंतुओं पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है और इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी जरूरी है। नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें