मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

पीएलएफआई उग्रवादियों ने रेलवे का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन फूंकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएलएफआई उग्रवादियों ने रेलवे का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन फूंकी

खूंटी। खूंटी के कर्रा में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने रेलवे का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन में आग लगा दी है। उग्रवादियों ने डर पैदा करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। घटना गुरुवार की रात की है। घटनास्थल काटमकुकु गांव महुआ टोली की है। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया है। पर्चे में उग्रवादियों ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए लिखा है कि बिना बात किये काम शुरु करने पर अंजाम बुरा होगा। पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने लेवी (रंगदारी वसूली) के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।बताया जाता है कि गुरुवार की रात पीएलएफआई के उग्रवादी महुआ टोली पहुंचे। उग्रवादियों ने कंस्ट्रक्शन साईट पर मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी। डराने के लिए फायिरंग की। साथ ही साईट पर लगाये गये मशीन पर पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद पर्चा छोड़ कर उग्रवादी वहां से चले गये। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि पहले बात करना होगा, उसके बाद ही काम शुरु होगा। पर्चे में संगठन के अमृत होरो ने घटना की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में यह भी कहा गया है कि बिना संगठन से बातचीत किए काम कराए जाने के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें