मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में 43.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में 43.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में घर पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ गांजे की खेती करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ललगाड़ा गांव में छापेमारी कर 43.5 किलोग्राम कच्चा गांजा बरामद किया है। गांजा पांच प्लास्टिक और एक जूट के बोरे में भरकर रखा हुआ था।इस कार्रवाई में घर मालिक सह तस्कर जयराम उरांव को मौके से गिरफ्तार किया गया। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज झा ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली थी कि जयराम उरांव के घर में कच्चा गांजा रखा हुआ है, जिसे सुखाकर बिक्री की तैयारी की जा रही थी।एसडीपीओ के अनुसार थाना प्रभारी आनंद राम, सहायक अवर निरीक्षक महताब आलम, रंजीत कुमार दियाशी, हवलदार छवि रविदास, जवान खुर्शीद आलम, अनिल टोपनो समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान बोरों में भरकर रखा कच्चा गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि आरोपित ने गांजे की खेती की थी और तैयार होने पर उसे सुखाकर बेचने की योजना थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को सोमवार को आदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें