मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में अफीम तस्करी का खुलासा, 1.114 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में अफीम तस्करी का खुलासा, 1.114 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को की गई छापेमारी में ग्राम चक से 1.114 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ में यह सामने आया है कि वे मादक पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। बरामदगी के आधार पर मनातू थाना कांड संख्या 02/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 18(बी)/29 में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद दोनों आरोपितों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान उमाशंकर कुमार (34 वर्ष) और राहुल कुमार (34 वर्ष) के रूप में की गई है।उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा, मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने पूरी टीम भावना के साथ छापेमारी को अंजाम दिया।एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें