मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

स्कार्पियो से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कार्पियो से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कोडरमा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान में कोडरमा पुलिस को सफलता मिली है। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों वाहन में अवैध शराब लोड कर सतगावां की ओर से बिहार ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से थाना प्रभारी, सतगावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।सतगावां थाना अंतर्गत नासरगंज चौक के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया गया। इसी बीच एक सफेद रंग का स्कार्पियो वाहन ( बीआर01 एचआर 9698) काफी तेजी में आयी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा करने पर वाहन चालक वाहन को दायें बायें कर भगाने का प्रयास किया, किंतु पुलिस बलों की मुस्तैदी एवं स्लाईडर से मार्ग अवरूद्ध कर उसे पकडा गया।वाहन की तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गयी। इस संबंध में वाहन चालक सानिध प्रभाकर, पिता रामनरेश प्रसाद साकिन ईलाहीबाग थाना गोपालपुर, जिला पटना की ओर से न तो कोई संतोषजनक जबाब दिया गया और न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कार्पियो वाहन एवं बरामद बीयर, शराब को विधिवत जब्त किया।साथ ही चालक को गिरफ्तार किया ।इस संबंध में सतगावां थाना कांड सं 43/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने मंगलवार काे कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार, दाउद पावरिया और सशस्त्र बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें