मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन

रांची। वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण (80 ) का गुरुवार तड़के रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया।शरण अपने पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा। इनके निधन से शिक्षा और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। रांची प्रेस क्लब ने संवेदना जताते हुए दुख प्रकट किया है।परिजनों के अनुसार वे वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से इलाजरत थे। उनके निधन से परिवार, शिक्षा जगत, पत्रकारिता जगत और राजनीतिक हलकों में गहरा शोक व्याप्त है।प्रो. डॉ. शरण रांची विश्वविद्यालय में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष (एचओडी) के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। इसके साथ ही वे सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे।पत्रकारों के संगठनात्मक सशक्तिकरण में उनकी अहम भूमिका रही और वे रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव थे।राजनीतिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय थे और कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें