मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद.

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, 10 फरवरी (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोड़ के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर ही पूरी राशि जब्त कर ली।पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नकद राशि चुनाव में खर्च करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।निकाय चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रात के समय भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।उल्लेखनीय है कि झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस अवधि में भारी मात्रा में नकद रखना नियमों के विरुद्ध है। इसी कारण राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चेक पोस्ट व चौक-चौराहों पर लगातार वाहन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें