मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में डॉक्टर जमील के घर पर एनआईए की छापेमारी, कई सामान जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हजारीबाग में डॉक्टर जमील के घर पर एनआईए की छापेमारी, कई सामान जब्त

हजारीबाग। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह हजारीबाग में मौजूद आतंकी नेटवर्क के लिंक्स और टेरर फंडिंग के एक व्यापक मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की है। एनआईए ने फिलहाल डॉ. जमील को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।एनआईए ने हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर इलाके में दांत के डॉक्टर जमील के घर पर छापेमारी की है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एनआईए की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ पहुंची और तलाशी अभियान चला रही है। यह कार्रवाई घर में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के संबंध में की गई है। सुरक्षा एजेंसी को पिछले कुछ समय से अंसार नगर क्षेत्र में संदिग्ध आवाजाही और कुछ डिजिटल संपर्कों के बारे में इनपुट मिल रहा था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने इस इलाके में अपनी निगरानी बढ़ा दी थी। प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि कुछ विशिष्ट संचार लिंक और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर एनआईए ने यह कार्रवाई की है।एनआईए की टीम को संदिग्धों के घर के अंदर से महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच टीम अब जब्त किए गए सबूतों के आधार पर संदिग्धों के संभावित नेटवर्क, उनके वित्तीय लेनदेन और किसी भी तरह के बाहरी या अंतरराष्ट्रीय लिंक की पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें