मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के तमाड़ में जमीन विवाद में किसान की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची के तमाड़ में जमीन विवाद में किसान की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

रांची। रांची जिले के तमाड़ थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली (कृषि और बागवानी का हाथ से चलने वाला औजार) भी बरामद कर ली है।तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुईला महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 24 जून को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक गोविंद महतो और आरोपित कुईला महतो के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था।पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन 24 जून को गोविंद महतो अपने खेत में बीज बोने गया था। बीज डालने के बाद वह खेत में एक पेड़ की छांव में बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपित कुईला महतो पीछे से वहां पहुंचा और लोहे की दाउली से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोविंद महतो की मौके पर ही मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता रामायण महतो ने 26 जून को तमाड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तमाड़ थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपित कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें