मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

लोहे के रॉड से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोहे के रॉड से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में आपसी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के तरकटकोचा पंचायत अंतर्गत गुलरुवां गांव में शुक्रवार देर शाम 40 वर्षीय लक्ष्मण कायम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके ही पड़ोसी वीरसिंह कायम पर है, जिसने लोहे के रॉड से हमला कर लक्ष्मण को मौत के घाट उतार दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब लक्ष्मण कायम ने किसी बात को लेकर आरोपित वीरसिंह कायम की मां को गाली दी। इस बात से आक्रोशित होकर वीरसिंह ने लक्ष्मण से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और वीरसिंह ने पास पड़े लोहे के रॉड से लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मण कायम कई वर्षों से पंजाब में मजदूरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। वहीं यह क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित होने के कारण घटना की सूचना देर रात गोइलकेरा पुलिस तक पहुंची,मगर पुलिस शनिवार की सुबह जांच करने पहुंची।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस आरोपित वीरसिंह कायम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें