मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

हजारीबाग। जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एनएच-19 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सियरकोनी स्थित सीएम होटल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से चौपारण की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेजा। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें