मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह एक नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद किया है।स्कूल परिसर में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। नाबालिग की हालत और शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य शनिवार सुबह केंद्र पहुंचीं। इसी दौरान उनकी नजर स्कूल परिसर में पड़ी एक नाबालिग पर गई, जो अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि नाबालिग की मौत हो चुकी है। घटना से घबराई संचालिका ने तत्काल स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस टीम ने स्कूल परिसर और उसके आसपास से कुछ अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसी कारण ग्रामीणों के बीच दुष्कर्म और हत्या की चर्चा तेज हो गई। फिलहाल नाबालिग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही किशोरी की तस्वीर और पहचान संबंधी जानकारी अन्य थानों को भी भेजी जा रही है, ताकि शव की शिनाख्त जल्द हो सके।थाना प्रभारी अविनाश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें