मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के डाल्टनगंज में पारा पहुंचा 44 डिग्री के पास, 22 अप्रैल तक लू का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के डाल्टनगंज में पारा पहुंचा 44 डिग्री के पास, 22 अप्रैल तक लू का अलर्ट

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बन गई है।सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां लोग तेज गर्मी और लू की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा बोकारो थर्मल में पारा 43.1 डिग्री तक पहुंच गया।राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है। सरायकेला, चाईबासा और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 21 और 22 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं लू का असर देखने को मिल सकता है।पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान लोहरदगा में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सोमवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से आसमान साफ रहा, जिससे कड़ी धूप और गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया।सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तामपान 26.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 43.1डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें