मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर रिम्स में 13 जुलाई को स्मृति क्विज और शैक्षणिक कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर रिम्स में 13 जुलाई को स्मृति क्विज और शैक्षणिक कार्यक्रम

रांची। राजधानी रांची में स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर 13 जुलाई को स्मृति क्विज एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियों का आदान-प्रदान, चिकित्सकों के बीच अकादमिक संवाद को बढ़ावा देना तथा युवा चिकित्सकों को इस विशेषज्ञता से जुड़े नवीन शोध एवं तकनीकों से अवगत कराना है।आयोजन के दौरान प्लास्टिक सर्जरी विषय से संबंधित वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, विशेषज्ञों के व्याख्यान और स्मृति क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और जटिल सर्जिकल तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।कार्यक्रम में रिम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर तथा रांची के प्रतिष्ठित प्लास्टिक सर्जन भाग लेंगे। यह आयोजन चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करेगा, जहां उन्हें विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी.के. सिन्हा होंगे। उनके साथ संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक एवं विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।यह कार्यक्रम रिम्स के न्यू एकेडमिक ब्लॉक स्थित लेक्चर थिएटर–2 (एलटी-2) में आयोजित किया जाएगा। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्लास्टिक सर्जरी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विशेषज्ञों के अनुभवों को साझा करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें