मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

गैरेज में लगी भीषण आग, कार जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गैरेज में लगी भीषण आग, कार जलकर राख

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए।मंगलवार देर रात साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप स्थित एक गैरेज में अचानक आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा गैरेज उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैरेज में खड़ी एक कार में पहले आग लगी, जिसके बाद लपटें तेजी से फैलती चली गईं और देखते ही देखते गैरेज जलकर खाक हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा के लिहाज से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गैरेज और उसमें खड़ी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इसके बाद साकची थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें