मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी

रांची। रांची के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। यह आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर लगी, जिससे पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया।अचानक आग लगने से अपार्टमेंट में रह रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से नीचे की ओर भागे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन अगलगी के कारण अपार्टमेंट के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पहुंचे और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 11वें तल्ले में आग लगी थी। सात दमकल ने दो घंटे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग शॉर्ट सर्किट से लगा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें