मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में विवाहिता ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में विवाहिता ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बंधन मैरेज हॉल के पीछे शनिवार को एक नवविवाहिता का फंदे पर लटका शव मिला। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कमरे में एक छोटी बच्ची और तीन महीने की बेटी थीं। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने देखा कि महिला फंदे पर लटकी है।महिला की पहचान चंदन कुमार चन्द्रवंशी की पत्नी रिचा देवी के रूप में हुई है। चंदन और रिचा की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। घटना के समय पति गढ़वा जिले के रंका में ड्यूटी पर थे, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य बड़ी गोतनी के इलाज के लिए रांची गए हुए थे। मृतका का मायका पांकी के करार में है।मृतका की मां और मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के डेढ़ साल के भीतर पारिवारिक विवाद के कारण दो-तीन बार पंचायती भी हुई थी, लेकिन रिश्तों में सुधार नहीं हो पाया।सदर थाना के अवर निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता और टीओपी टू के प्रभारी राकेश कुमार मौजूद थे। प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रिचा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है।शव जिस कमरे में लटका मिला है फिलहात उसे बंद करके रखा गया है। शव को दोनों पक्षों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें