मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जो अपने ही घर में पंखे से फांसी पर झूलती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में सलोनी की शादी आपसी सहमति से उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अक्सर गुमसुम दिखाई देती थी। हाल के कई महीनों से वह अपने ससुराल में न रहकर बड़ी बहन के घर रह रही थी, जिससे उसके वैवाहिक जीवन में तनाव की बात सामने आ रही है।बताया गया कि गुरुवार की रात सलोनी ने सामान्य रूप से घर में खाना-पीना किया और अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फांसी लगाई हुई मिली। इस दौरान मृतका का पति उमंग मुखी मौके से फरार बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर परिजनों का संदेह और गहरा गया है।सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और इसे हत्या की आशंका बताते हुए ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच की मांग की।परिजनों का आरोप है कि यह मामला केवल खुदकुशी का नहीं हो सकता और इसके पीछे पारिवारिक उत्पीड़न की आशंका है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें